आमला विधि या कानून की अज्ञानता क्षम्य नही है – न्यायाधीश चारू व्यास,
विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीश ने छात्रों को कानून की जानकारी दी

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 12 02 20 56 11 693 Com.whatsapp 300x140

आमला . नगर के पहले प्रायवेट सी.बी.एस.ई. स्कूल लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल कोर्ट आमला की न्यायाधीश चारु व्यास के मुख्य आतिथ्यए हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद बेग एवं शिवली गोस्वामी के विशिष्ट आतिथ्य तथा प्रभारी प्राचार्या निशा यादव की अध्यक्षता में किया गया। न्यायाधीश चारु व्यास ने विद्यार्थियों को मोटरयान अधिनियम, पाक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम आदि कानूनो की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Screenshot 2025 12 02 20 56 06 810 Com.whatsapp 204x300

विधिक साक्षरता के महत्व को बताते हुए उन्होने कहा कि जब लोगों को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि कानून उन्हें क्या प्रदान करता है, तभी वह अपने साथ होने वाले अन्याय के प्रति सचेत होंगे। विशिष्ट आतिथ्य एडवोकेट शाहिद बेग ने कहा कानूनी साक्षरता मानवाधिकारों को प्रदर्शित करने का प्रभावी साधन है

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300

Screenshot 2025 11 09 09 15 07 447 Com.whatsapp 300x300

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 300x233

। कानून का ज्ञान होने से ही लोगो में अपने अधिकारो एवं कर्तव्यों को लेकर जागरूकता बढे़गी। अपने विशिष्ट आतिथ्य उदबोधन में श्रीमती गोस्वामी ने कहा कि महिलाओं के लिए कानूनी जागरूकता अत्यन्त आवश्यक है, क्योकि यह उन्हे घरेलू हिन्सा, यौन उत्पीडन और दहेज जैसे दुर्वव्याहार से बचाने के लिए सशक्त बनाती है। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक लक्ष्य गुरनानी ने किया तथा एडवोकेट हसीब बेग ने आभार माना।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email