Amla शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री यज्ञ का भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री डी डी उईके एवं क्षेत्र विधायक योगेश पंडाग्रे ने किया रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला आज दिनांक 23 नवंबर को प्रातः 11. 30 बजे शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हेतु भूमि पूजन कार्यक्रमयज्ञ स्थल रेल्वे स्टेडियम हवाई पट्टी आमला संपन्न हुआ।भूमि पूजन कार्यक्रम भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री डीडी उइके,क्षेत्रीय विधायक डॉ श्री योगेश पंडाग्रे,नगर पालिका अध्यक्ष श्री नितिन गाडरे जी,जनपद अध्यक्ष श्री गणेश यादव ,शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि श्री दीपचंद मालवी,उप जोन समन्वयक श्री दिनेश देशमुख जी,जिला समन्वयक श्री डॉ कैलाश वर्मा जी पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख द्वारा किया गया । इसके पहले प्रारंभिक पूजन दंपति श्रीमति अंजलि धोटे,श्रीमती लाजवंती अशोक नागले,श्रीमती फूलवंती कैलाश वर्मा ने किया। पूजन कर्मकांड श्री भीमराव देशमुख एवं श्री यशवंत माथनकर ने कराया। भूमि पूजन कार्यक्रम में कई जिलों के वरिष्ठ परिजन सहित जिले भर के गायत्री परिवार के परिजन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री एस पी डढोरे द्वारा किया गया । वहीं प्रज्ञा गीतों की प्रस्तुति श्री धनराज चंदेल एवं धनराज गीते की टोली द्वारा की गई।भूमि पूजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री डीडी उइके ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी । डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक ने अपने संबोधन में इस आयोजन में भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।इसके पहले सुबह से ही गायत्री परिवार के सभी परिजन गायत्री प्रज्ञा पीठ में एकत्रित होकर मंगल शोभा यात्रा के रूप में यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए। महायज्ञ के इस भूमि पूजन के साथ ही अब तैयारियां भी शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों की भाग लिया। भूमि पूजन के बाद उप जोन समिति की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी परिजनों में महायज्ञ कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।अंत में आभार प्रदर्शन प्रज्ञा पीठ प्रमुख श्री बीपी धामोड़े द्वारा किया गया। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 82 Post navigation Betul नमस्ते सदा वत्सले मातृ भूमि मिशन घर घर दस्तक अभियान आज अभियान का 42 वा दिन बैतूल जीतेगा कैंसर हारेगा _पिंकी भाटिया , दीप मालवीय। तिरमाहू संगीतमय में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ 21 नवंबर से प्रारंभ, समापन 27 नंबर 25 दिन गुरुवार