डिप्टी कलेक्टर बने नरेंद्र सिंह मेवाडा का स्वागत बीआरसीसी अजब सिंह राजपूत द्वारा किया गया ।

Screenshot 2025 11 17 12 00 39 381 Com.whatsapp 300x232

रिपोर्टर केवलराम मालवीय इन्दौर

आष्टा ।मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के की प्रतिष्ठित परीक्षा में ग्राम दलपतपुर निवासी हाल मुकाम बजरंग कॉलोनी आष्टा निवासी मनोहर सिंह राजपूत के सुपुत्र श्री नरेंद्र सिंह मेवाडा ने 14वां स्थान प्राप्त कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है नरेंद्र सिंह ने लगातार लोक सेवा आयोग की पांच परीक्षा वर्ष 2019 से 2023 तक उत्तीर्ण की उन्हें प्रथम प्रयास एवं दूसरे प्रयास में साक्षात्कार पहुंचने के बाद भी फाइनल पद प्राप्त नहीं हुआ था ।

Screenshot 2025 11 17 12 02 50 710 Com.whatsapp 300x137

वर्ष 2021 की आयोग की परीक्षा में आप जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर चयनित होकर वर्तमान में सुजालपुर जनपद पंचायत में अपनी सेवा दे रहे थे किंतु अपनी में कड़ी मेहनत के बाद अपने 2023 में की लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में 14वां स्थान प्राप्त का डिप्टी कलेक्टर बने इस अवसर पर उनके निवास पर अजब सिंह राजपूत बीआरसीसी आष्टा ,शैलेंद्र राजपूत ,जीवन सिंह मंडलोई जिला पंचायत उपाध्यक्ष सीहोर मेहरबान सिंह मेवाड़ा सरपंच मूंदी खेड़ी अनार सिंह सरपंच हीरापुर , राकेश सिंह हाडा सीहोर जीवन सिंह डूका राम सिंह राजपूत,आदि समाज जनों ने साफा बांधकर स्वागत किया गया।

रिपोर्टर केवल राम मालवीय  इन्दौर

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email