Amla जले हुए ट्रांसफर लगाने और अघोषित बिजली कटौती बंद किया जाए एवं ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए —- छन्नू बेले

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 11 12 18 48 26 963 Com.whatsapp 300x170

amla अघोषित विद्युत कटौती जले हुए ट्रांसफर को शीघ्र बदलने नए ट्रांसफार्मर लगाने लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई करने सोपा ज्ञापन आमला जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष छन्नू बेले के नेतृत्व में आज किसानो की समस्याओं को लेकर कलेक्टर बैतूल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार आमला के माध्यम से सोपा गया ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में रबी की फसल की बुवाई शुरू हुई है मध्य प्रदेश विद्युत मंडल द्वारा लगातार विद्युत की कटौती की जा रही है किसानों को 10 घंटे बिजली न देकर कटौती की जा रही है जिसके कारण रबी की फसल की बुवाई में किसानों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है

Screenshot 2025 11 12 18 48 31 986 Com.whatsapp 300x253

लगातार किसानों पर फसलों को लेकर संकट व्याप्त है खरीफ की फसल किसानो की अत्यधिक वर्षा होने के कारण मक्का सोयाबीन धान की फसल खराब हो गई जिसका प्रशासन द्वारा आज तक सर्वे नहीं किया गया है और नहीं किसानों को खराब फसल का मुआवजा दिया गया है बेले ने बताया गया कि वर्तमान में विद्युत मंडल 6 घंटे दिन में बिजली दे रहे हैं उसमें भी बीच-बीच में कटौती कर मात्र 4 घंटे दिन में बिजली दी जा रही है रात में बिजली देने से किसान रात्रि के समय सिंचाई करने जाते हैं

Screenshot 2025 11 12 18 48 11 752 Com.whatsapp 183x300

उन्हें हादसों का शिकार होना पड़ता है कई किसानों की जहरीले सांप के काटने से मृत्यु हो जाती है किसानों को 10 घंटे दिन में बिजली देने की मांग की गई है वर्तमान में कई ट्रांसफार्मर बरसात के पूर्व से आमला बोरदेही मोरखा खेड़ली बाजार पंखा सब डिविजनों के क्षेत्र में जले पड़े हैं लेकिन उन्हें आज तक बदला नहीं गया है मोरखा ग्राम के अनोखे लाल रघुवंशी के खेत का ट्रांसफार्मर 20 अप्रैल से जला है कई बार विभाग को शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया है

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 3 300x233

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300

इसी प्रकार हजारी बाबा रोड पर बड़ के झाड़ के पास विद्युत मंडल ने नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए स्वीकृति देकर ट्रांसफार्मर लगाने का ठेका भी दे दिया गया है लेकिन आज तक ठेकेदार द्वारा बिजली के खंबे तो खड़े कर दिए है लेकिन तार और ट्रांसफार्मर नहीं लगा है जिसके कारण ग्रामीणों में अत्यधिक आक्रोश है कई बार ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई लेकिन नवीन ट्रांसफार्मर ठेकेदार द्वारा नहीं लगाया गया है बेले ने चेतावनी दी गई है

Screenshot 2025 10 26 11 57 02 991 Com.whatsapp 300x262

Screenshot 2025 11 09 09 15 07 447 Com.whatsapp 300x300

की तत्काल नवीन ट्रांसफार्मर लगाने दिन में 10 घंटे किसानों को बिजली प्रदान करने जले हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र नहीं बदले गए तो संगठन को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी जवाबदारी मध्य प्रदेश विद्युत मंडल शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष छन्नू बेले महामंत्री वीरेंद्र बरथे जिला सचिव राजेश सूरे महेश सोनी कमल सोलंकी रामपाल यादव सरपंच इमरत उइके पूर्व सरपंच कन्हैया यादव रमेश पटवारी मधु सावनेर अखिलेश सोनी कन्हैया साहू रमेश यादव सेवक राम यादव राजेंद्र बिहारिया लखन लाल नागले नासिर खान गुलशन पाल टुकड़िया पाल राकेश निरापुरे मंगलेश कामतकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email