‘Amla जनसेवा’ की मशाल जलाए रखने की शपथ, संस्थापक पंकज उसरेठे की पुण्यतिथि पर बांटे कंबल रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बिरसा मुंडा भवन में जनसेवा कल्याण समिति ने मनाया चतुर्थ स्मरण दिवस आमला। जनसेवा कल्याण समिति आमला के संस्थापक स्वर्गीय पंकज उसरेठे जी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को रात्रि 8 बजे बिरसा मुंडा भवन, शनिचरा बाजार, नेहरू पार्क, आमला में एक ‘स्मरण दिवस’ एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने ‘जनसेवा’ की मशाल जलाए रखने की शपथ ली। स्वर्गीय उसरेठे के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर संकल्प: कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम संस्था के सदस्यों और उपस्थित नागरिकों द्वारा स्वर्गीय पंकज उसरेठे के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस ‘चतुर्थ स्मरण दिवस’ पर समिति द्वारा स्वर्गीय पंकज उसरेठे के जनसेवा के कार्यों को याद किया गया और उनके बताए रास्ते पर निरंतर चलने का संकल्प लिया गया। जरूरतमंदों को कंबल वितरण: जनसेवा के कार्यों को देख कर नगर की शांताबाई मालवे ने अपने पति स्वर्गीय श्याम सुंदर मालवे की पुण्यतिथि पर जनसेवा कल्याण समिति को सहयोग दिया। उन्होंने गीता मालवे, जितेश मालवे, राकेश मालवे और जितेंद्र मालवे के हाथों 21 कंबल दान किए। इस सहयोग में समिति सदस्यों ने भी कंबल दान दिए। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात, संस्था के संस्थापक की स्मृति में जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। समाज के हर तबके तक मदद पहुंचाना सपना: समिति के अध्यक्ष राहुल धेण्डे ने इस अवसर पर बताया कि स्वर्गीय उसरेठे का सपना समाज के हर तबके तक मदद पहुंचाना था और समिति इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम का संचालन शहर के कवि और शिक्षक रामानंद बेले ने किया। ये रहे मौजूद: इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक अनिल सोनी, देवेंद्र राजपूत, यशवंत चढ़ोकार, जितेंद्र शर्मा, अनिल सोनपुरे, संतोष राठौर एवं जनसेवा कल्याण समिति के सदस्य सुधाकर भाजीपाले, राजू मदान, बंटी मिश्रा, अमित यादव, राजू हारोडे, नितिन ठाकुर, रामानद बेले, देवा धुर्वे, अमन सिंह परमार, यश कार्ले, मोहित कोशे, अजय गंगारे, नितेश कोकाटे, दिनेश झारबडे, जीवन कहार, जस्सी पांडे, भावेश मालवीय, अंकित वाईकर ओर अन्य कई सदस्य मौजूद रहे। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 42 Post navigation 🌟 आमला भव्य कलश यात्रा में हजारों की तादाद में महिला एवं पुरुष हुए शामिल , दिव्य शिव महापुराण कथा का आज से प्रारंभ, कार्यक्रम स्थल पर बड़ी तादाद में पहुंचने की संभावना 🌟 रुपेश भोरवंशी बने घोड़ाडोंगरी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष , बैतुल जिला युवाक काग्रेंस अध्यक्ष सजय यादव उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी