बैतूल पुलिस राष्ट्रीय एकता दिवस पर बैतूल में एकता दौड़ का आयोजन केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने दिलाई एकता की शपथ, दिखाई हरी झंडी रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बैतूल, 31 अक्टूबर 2025। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर बैतूल पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में एकता दौड़ (Unity Run) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री (जनजातीय कार्य) श्री दुर्गादास उईके उपस्थित रहे। श्री उईके ने सभी उपस्थितजन को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में श्री उईके ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार थे, जिनके अद्वितीय प्रयासों से भारत एक सशक्त और अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उनके योगदान को नमन कर रहा है। उन्होंने कहा कि “हम सबके संगठित प्रयासों से वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है, यही प्रेरणा हमें सरदार पटेल के आदर्शों और आज के इस एकता दिवस से प्राप्त होती है।” इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी श्री सुनील लाटा, डीएसपी श्री दुर्गेश आर्मो, डीएसपी श्रीमती सैफा हाशमी सहित पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, श्री सुधाकर पवार, श्री आनंद प्रजापति तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह एकता दौड़ पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर कारगिल चौक, जिला अस्पताल, कोठीबाजार पेट्रोल पंप, शिवाजी चौक होते हुए पुनः पुलिस ग्राउंड पर संपन्न हुई। दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी थाना स्तर पर भी एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जहाँ थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल, स्कूल विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा। बैतूल पुलिस ने सभी नागरिकों से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।  रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏  Please follow and like us: Post Views: 100 Post navigation betul कैंसर जागरूकता पर शिविर आज : अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ समय निकालिए आमला गुरु नानक देव जी के 556 वे प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा से निकले पंच प्यारे कीर्तन के साथ निकली रैली