आमला में बनेगा माल ढुलाई अनुरक्षण डिपो मालगाड़ी मेंटेनेंस डिपो के प्रथम चरण के लिए 56 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला में रेलवे की रिक्त भूमि पर रेलवे के किसी उपक्रम की राह देखते हुवे लोगों के लिए खुशी का पल है क्योंकि रेलवे ने आमला में मालगाड़ी मेंटेनेंस डिपो की आधारशिला के रूप प्रथम चरण के लिए 56 करोड़ रुपए पास किए हैं प्रधान मुख्य कार्मिक इंजीनियरिंग कार्यालय यांत्रिक विभाग मुंबई के पत्र क्रमांक M 70 C&W IFS के अनुसार अंब्रेला वर्क प्लान हेड 42(2025…26) के अंतर्गत फ्राइट मेंटेनेंस वर्क के तहत यह स्वीकृति के लिए जनरल मैनेजर सेंट्रल रेलवे को भेजा जाएगा इसके निर्माण के प्रथम चरण के लिए 56 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त किए जाएंगे विभिन्न अनुमोदन के पश्चात यह प्रस्ताव स्वीकृत होगा। उल्लेखनीय है कि आमला रेलवे के युवा इंजीनियर की मेहनत के फलस्वरूप यह सौगात आमला को मिल रही है कैरेज एवं वैगन विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर इनके द्वारा चाहा गया प्रस्ताव बड़े ही शानदार तरीके से विभिन्न बिन्दुओं को ध्यान में रख कर भेजा गया था जिसमें डिविजन के सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर और विभिन्न अधिकारियों के मार्गदर्शन से ये संभव हो पाया है इसे रेलवे विभाग द्वारा स्वीकृत कर लिया जाएगा तथा इसे आगामी 31.11.2025 को दोनों प्रोजेक्ट संयुक्त अनुमोदन के लिए आगे की कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा इस डिपो के बनने से आमला रेलवे का गौरव जो लोको शेड के समय था वह पुनः मिलने की दिशा में सार्थक कदम होगा समस्त आमला वासियों ने अधिकारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 66 Post navigation आमला सराफा मार्केट के पास पोल पर चढ़कर विद्युत कर्मचारि को लगा करंट हालत गंभीर, क्या बिजली सप्लाई चालू थी या फिर कोई लापरवाही इसकी जुम्मेदारी कौन लेगा ? betul कैंसर जागरूकता पर शिविर आज : अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ समय निकालिए