Betul प्रदेश में अभिनव मिशाल पेश की कलार समाज बैतूल ने,स्वच्छता प्रहरियों का पैर पखारकर किया सम्मान भेट किए उपहार स्वयं रहे सम्मान से दूर स्वच्छता प्रहरियों के पैर पखारकर मनाई सहस्त्रबाहु जयंती रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Betul समाज में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुवे जिला चिकित्सालय में कल्चुरी कलार समाज ने अभिनव आयोजन किया जो प्रदेश में प्रेरणास्रोत रहा। कल्चुरी कलार समाज के शैलेंद्र बिहारिया ने बताया कि इस बार सहस्त्रबाहु जयंती जिला चिकित्सालय में मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यकारी अध्यक्ष के के मालवीय,जिला महिला अध्यक्ष बिंदु के के मालवीय,नगर अध्यक्ष रिंकी मालवीय,जिला चिकित्सालय के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रानू वर्मा,डॉ आनंद मालवीय,रक्तकेंद्र अधिकारी डॉ अंकिता सीते,शारदा समिति के जिला संयोजक संजय शुक्ला,सुदामा सूर्यवंशी, दीप मालवीय,निमिष मालवीय,प्रकाशचंद मालवीय,राकेश मालवीय,आशीष मालवीय,शारदा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु सोनी,महिला अध्यक्ष श्रीमती हेमासिंह चौहान उपस्थित थी सभी ने भगवान सहस्त्रबाहु जी का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में मंच पर स्वच्छता प्रहरियों को सम्मान पूर्वक स्थान देकर आरती उतारकर,मोतियों की माला पहनाकर,तिलक कर,उपहार,मिठाई भेट कर बुके,पुष्पवर्षा से , पैर पखारकर सम्मान किया गया इस अवसर पर डॉ रानू वर्मा ने कहा कि 13 एकड़ में फैले जिला चिकित्सालय को साफ रखने का कार्य स्वच्छता प्रहरी करते है कलार समाज द्वारा इनका आज सम्मान करना बेहद प्रशंसनीय है डॉ आनंद मालवीय ने कहा कि स्वच्छता प्रहरियों द्वारा सफाई की जाती है जिससे हम सब बीमारियों से दूर रहते है समाज द्वारा आज सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया इस अवसर पर रिंकी मालवीय ने कहा कि आज वास्तव में समाज के सबसे निचले तपके के लोगों का सम्मान कर मन को शांति मिली वास्तव में सम्मान के असली हकदार स्वच्छता प्रहरी ही है जो प्रतिदिन जिला चिकित्सालय को साफ रखते है इस अवसर पर संतोष पवार,प्रकाश करोसिया ने स्वच्छता प्रहरियों के सम्मान में कविता सुनाई इस अवसर पर जब सामाजिक बंधुओं ने स्वच्छता प्रहरियों का पैर पखारकर सम्मान किया तो उनकी आंखे भर आई। इस अवसर पर निमिष मालवीय,दीप मालवीय,शैलेंद्र बिहारिया ने कहा कि जिस तरह एक छोटा बच्चा अपनी माता की गोद में रहते हुवे माता को गंदा कर देता है फिर भी मां उससे गुस्सा नहीं होती बड़े प्रेम से उसे साफ करती है उसी प्रकार स्वच्छता प्रहरी भी प्रतिदिन जिला चिकित्सालय को स्वच्छ रखते है कभी गुस्सा नहीं होते 43 स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान इस अवसर पर किया गया। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 107 Post navigation प्रान्तीय युवा चिंतन शिविर भोपाल अब युवाओं सृजन का समय आ गया राष्ट्र के जागरण का समय आ गया आमला दशहरा मैदान बाजार में माँ काली की आरती में उमड़ रहा भक्तों का जन सैलाब