बैतुल जिले की विधानसभाओं में कफ सिरप कांड में मृत बच्चों की आत्म शांति के लिए कांग्रेसियों से निकाला कैंडल मार्च रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बैतुल जिले की पांचो विधानसभा में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौतों के मामले को लेकर आमला चिचोली घोड़ाडोंगरी बैतूल सारणी ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम में कैंडल मार्च निकाला।( देखिए आमला सारणी घोडाडोगरी चिचोली का विडियो) जहां मृत मासूम बच्चों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई। वहीं सभी ब्लाक कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की ऐसी गैर जिम्मेदार सरकार को तत्काल बर्खास्त करदेना चाहिए जो सरकार मृत बच्चों के आंकड़े छिपा रही हो अपनी ही आवाम की सुरक्षा तो दूर उन्हे खून के आसू रुलाकर भी उनके आरोपीयो पर भी अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर पाई। पूरी कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है और राष्ट्रपति से मांग करते हैं की जल्द ही उचित कार्यवाही कर प्रत्येक पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द एक एक करोड़ की सहायता नहीं दी गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। श्रद्धांजलि मार्च में प्रमुख रूप से बैतुल जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा आमला ब्लाक अध्यक्ष मनोज देशमुख, चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष विजय आर्य बैतूल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत राजपूत घडाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र महतो मुलताई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर परिहार आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पंडोले सारणी ब्लॉक भैसदाही ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर इन लोगों ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाए सभी ब्लॉकों में बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 159 Post navigation आमला उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने आमला में पीड़ित परिवारों से की मुलाकात परिजनों को दी सांत्वना — कहा, संकट की घड़ी में शासन-प्रशासन आपके साथ बैतूल आमला प्रभारी नारायण सरले ने वोट चोर गद्दी छोड़ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के अंर्तगत आज ग्राम पंचायत लालवाड़ी में कांग्रेस के बैठक ली