Amla पुलिस अधीक्षक बैतूल 5 अक्टूबर 25 कफ सिरप से बच्चों की मौत के प्रकरण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर्स में चलाया जागरूकता अभियान

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20251005 WA0257 300x225

Amla बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, बैतूल पुलिस द्वारा जिले में संदिग्ध *कफ सिरप “कोल्ड्रिफ”* की बिक्री और भंडारण पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

हाल ही में सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्राप्त हुई थी कि *कोल्ड्रिफ कफ सिरप* के सेवन से छिंदवाड़ा, परासिया और बैतूल क्षेत्र में कुछ बच्चों की मृत्यु होने की खबरें सामने आई हैं

। इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को तत्काल अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मेडिकल दुकानों को जागरुक करते हुए प्रतिबंधित या संदिग्ध दवाओं के विक्रय को रोकने हेतु निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के पालन में, थाना आमला प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में उप निरीक्षक अमित पवार, प्रआर 292 बसंत उईके एवं प्रआर 139 कमल पासें द्वारा आमला एवं बोडखी क्षेत्र की मेडिकल दुकानों मैं पहुंच कर दुकानदारों को स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने, कोल्ड्रिफ सिरप का स्टॉक न रखने एवं किसी भी परिस्थिति में इस दवा को आमजन को न बेचने की सख्त समझाइश दी गई।

IMG 20251005 WA0269 300x225

*पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन की अपील :*

“यह मामला अत्यंत संवेदनशील है, जिसमें मासूम बच्चों की जानें जा चुकी हैं। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से अपेक्षा की जाती है कि वे स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें और संदिग्ध या प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री से परहेज़ करें। यदि किसी भी दुकान पर कोल्ड्रिफ सिरप अथवा अन्य संदेहास्पद औषधि रखी जाती पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 04 10 10 28 25 766 Com.google.android.apps .photos 300x159

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 3 300x233

साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को कोई भी सिरप या दवा देने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें तथा किसी भी संदिग्ध औषधि की बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को दें।

*यह कार्रवाई पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से आमजन की सुरक्षा एवं जागरूकता बढ़ाने के दृष्टिगत की जा रही है।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

 

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email