चिचोली ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर ने महात्मा गांधी जयंती बनाई रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सम्माननीय श्री निलय डागा जी से प्राप्त निर्देशानुसार 2 अक्टूबर 25 दिन गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे श्री गांधी जयंती एवं श्री शास्त्री जी की जयंती मनाया गया कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता जांबाज युवा द्वारा सत्य और अहिंसा के पुजारी भारत रत्न राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी जी की जयंती पर जनपद पंचायत प्रांगण में स्थापित श्री गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रजलित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की शपथ ली गई। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री लालबहादुर शास्त्री जी को भी याद कर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उन्होंने देश के सैनिकौ तथा किसानों के लिए जो नारा दिया था उसे लगा कर उनके सच्चाई, ईमानदारी, शालीनता तथा,देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले श्री शास्त्री जी को नमन किया। जय जवान जय किसान के नारे आज भी गुजते है। चिचोली ब्लॉक शहर के अध्यक्ष विजय आर्य ने कहा कि देश की आवाम को हिंसा मुक्त करने में सबसे बड़ा योगदान महात्मा गांधी जी का रहा है हमें निडरता से अहिंसा का रास्ता अपना कर लगातार देश हित में अपने कर्तव्यों को निर्वहन करते रहना चाहिए लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने देश के लिए बलिदान और सच्चा देशभक्त के लिए सदैव जाने जाऐंगे इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रमेश मालवीय , डॉ कमलेश सोनी, युवा नेता श्री राहुल पटेल, श्री अनिल भुसारी पूर्व पार्षद श्री रूपेश आर्य भाईसाहब श्री मोना माचीवार, श्री ईदरिश खान श्री संदीप ठेकेदार श्री कमलेश आर्य श्री बबलू आर्य श्री रमाकांत सोनी, युवा नेता श्री गौरव आर्य श्री सन्जू ठेकेदार, श्री विमल करछले मलाजपुर,जोगली के पूर्व उपसरपंच श्री जगदीश चौधरी, श्री,अमित आर्य, टुड्डू सेठ, श्री अनुप अन्नू चौधरी, श्री राजपाल खोबर,युवक कांग्रेस नेताओं श्री शिवम आर्य श्री आर्यन आर्य श्री भैय्यू चौधरी, बबलू पटेल, इत्यादि कांग्रेस पार्टी के साथीगण उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय पदाधिकारियों मित्रों साथियों का आभार विजय कुमार आर्य अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चिचोली शहर ने व्यक्त करते हुए अनुरोध किया कि आगामी कार्यक्रमो में भी आप सभी को शामिल होना है, आपका सहयोग अपेक्षित हैैै रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 91 Post navigation घोडाडोगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी की जयंती बनाई आमला सार्वजनिक गणेश एवं दुर्गा उत्सव समिति रेलवे कॉलोनी हॉकी ग्राउंड में 20 फिट का रावण दहन