आमला मरीजों को फल वितरित कर मनाई महापुरूषो की जयंती रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला – अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख के नेतृत्व में आमला नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला में मरीजों को फल वितरित किए। मनोज देशमुख ने कहा देश की आवाम को हिंसा मुक्त कराने में सबसे बड़ा योगदान महात्मा गांधी का रहा है हमे निडरता से अहिंसा का रास्ता अपनाकर लगातार देशहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहना चाहिए एवम लाला बहादुर शास्त्री जी अपने देश के लिए बलिदान और सच्ची देश भक्ती के लिए सदैव जाने जाएंगे। मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ओर उनकी एक अनमोल बात जो भाजपा के विचार से बिलकुल विपरित हैं ,”देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।” कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख,नपा पूर्व अध्यक्ष मनोज मालवें,नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर,पार्षद पद्मनी भूमरकर,अलका मानकर,अमित हूरमाड़े,पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख नगर अध्यक्ष लोकेश सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी छन्नू बेले, इस्राइल शाह,हेमंत मुन्नू देशमुख,रशीद खान,अकरम खान,युवा नेता अजय सोलंकी,विजय पारदी,कमलेश माकोड़े,गोलू डांगरे,दीपक दवंडे, कुंददु ठाकुर ,राजेश गोडखी,राकेश सोने,सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 141 Post navigation *माँ महाकाली बीसभुजा वाली माई कुरी नयापुरी की पहाड़ी पर हजारों साल पुरानी प्राचीन मुर्ती स्थापित माँ के दरबार मैं दूर-दूर से आ रहे हैं भक्त दर्शन के लिए घोडाडोगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी की जयंती बनाई