*यात्रियों को प्रकृति के नजदीक ले जाने की अभिनव पहल:शैलेन्द्र बड़ोनिया रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला रेलवे स्टेशन के 111 वर्ष पूर्ण होने पर 111 गमलो में पौधे लगाकर रेलवे स्टेशन को भेंट करने का गरिमा मय आयोजन आज रेलवे स्टेशन परिसर आमला में सम्पन्न हुआ। श्रीकृष्ण लीला फाउंडेशन समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जनजागरण के कार्य करता आया है। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी शैलेंद्र बडोनिया ए डी ई एन रमेश प्रसाद तहसीलदार रिचा कौरव पत्रकार ईरशाद हिंदुस्तानी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मदन मोहन कटियार प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय आमला,गुणवंत सिंह चड्ढा वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे,अतिथियों द्वारा पौधों का वैदिक रीति से पूजन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की गई।मुख्य अतिथि श्री बड़ोनिया ने कहा कि प्रशासन को इस प्रकार का अभिनव सहयोग समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाने का प्रयास है वर्तमान में जब सभी लोग शासन के प्रति शिकायत दर्ज करवाते है ऐसी स्थिति में श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन एवं गायत्री परिवार का लगातार सामाजिक सरोकार सराहनीय है पत्रकार इरशाद हिंदुस्तानी ने कहा कि रेल प्रशासन का परिसर बहुत सुंदर है इस प्रकार गमलों में सुगंधित फूल एवं आकर्षक पौधे लगाकर रेल परिसर में लगाने से यात्रियों को तनाव दूर करने में सहायक होगा।श्री कटियार ने कहा कि प्रकृति के प्रति आमला वासियों का स्नेह न केवल आम जन को सहायता प्रदान करता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक माहौल प्रदान करता है। फाउंडेशन के शिवम उपाध्याय ने बताया कि मेरे दादा जी रेल विभाग में नौकरी करते थे पिता सामाजिक और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करते है इसलिए हमने यह निर्णय लिया कि रेलयात्रियों प्रकृति के नजदीक महसूस करें दिनांक 29 सितंबर 2014 को आमला रेलवे स्टेशन जंक्शन के रूप में स्थापित हुआ था 111 वर्ष पश्चात 29 सितंबर 2025 को फाउंडेशन की ओर से 111 गमले में सुगंधित पुष्प आकर्षक पौधे जिनको देखकर रेल यात्रियों का मन मोहित हो जाएगा इस प्रकार के 111 गमले विभिन्न चरणों में चारो प्लेटफार्म पर लगाए जाएंगे इस आयोजन में डी के साहू एस एस ,छबीला प्रसाद,सुनील पंत,सतीश मीणा,यशवंत चढ़ोकार,चंद्रशेखर पंडोले,अनिल सोनी,राजीव मदान,मो सफी खान,महेश सोनी , बी पी धामोंडे ,नर्मदा प्रसाद सोलंकी, बी के सूर्यवंशी,रविशंकर पटेल,नितिन सोनेला,किशोर साहू,सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया।आभार प्रदर्शन राजेंद्र उपाध्याय ने किया। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 86 Post navigation आमला मां रेणुका छावल मंदिर का दस वर्षों से आमला की प्रथम पद यात्रा, 101 दीप का स्वास्तिक बनाकर प्रजलित किया आमला सार्वजनिक गणेश एवं दुर्गा उत्सव समिति रेलवे कॉलोनी हॉकी ग्राउंड में माता रानी भोले बाबा श्री गणेश की स्थापना