आमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नगरीय प्रशासन मंत्री के विवादित बयान पर भड़के कांग्रेसी पुतला फूंक कर किया उग्र प्रदर्शन

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 09 28 17 24 01 377 Com.whatsapp 300x190
आमला  नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर की गई अभद्र, अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जनपद चौक आमला पर शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान फायर ब्रिगेड द्वारा पानी डाले जाने से पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर खींचतान भी हुई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख ने
बताया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शाजापुर में मंच से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया था। इस बयान को लेकर कांग्रेसियो में आक्रोश फैल गया।

Screenshot 2025 09 28 17 27 38 166 Com.whatsapp 300x158

उन्होंने इसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर कलंक और नवरात्र के पावन अवसर पर देवी स्वरूप महिलाओ का गहरा अपमान बताया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सड़क पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमत्री मोहन यादव ,केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ,मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाकर प्रदर्शन किया ।
बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित महिला पार्षदो ने भाजपा नेतृत्व को सीधी चेतावनी दी।

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 04 10 10 28 25 766 Com.google.android.apps .photos 300x159

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 2 300x233

कहा कि भाजपा का असली चेहरा बार-बार महिलाओं के अपमान के रूप में सामने आता है। संसद में बैठकर अश्लील वीडियो देखने वाले लोग अब बहन-बेटियों की गरिमा पर बयानबाज़ी कर रहे हैं। विजयवर्गीय जैसे मंत्री सरेआम महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणिया करते हैं और प्रधानमंत्री चुप्पी साध लेते हैं। ऐसे बिगड़ैल नेताओं को बर्खास्त किया जाना चाहिए,मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी पर सरकार सोती रही, और अब जब राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ सहज भाव दिखाते हैं तो भाजपा नेता चरित्र हनन करने पर उतर आए हैं।

IMG 20250923 085559 267x300
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख,पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज मालवे,नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे,नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर,पार्षद पदमनी भूमरकर,अल्का मानकर, सुनील उईके,सुभाष देशमुख,जितेंद्र शर्मा,इसराइल शाह, पवन यादव, अकरम खान,गणेश ढोमने,विजय
पारदी, कुंददु ठाकुर,प्रकाश ठाकुर,अजय सोलंकी,प्रदीप कोकाटे,यशवंत हुडे,वीरेंद्र बर्थ ,राकेश सोने,छोटू बेले,संजय सोलंकी,गणेश वारथे,नितिन सराठकर,अरुण वेश,राशिद खान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email