मै हूँ अभिमन्यु” अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम जिला बैतूल रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 थाना प्रभारी शाहपुर श्री मुकेश ठाकुर एवं स्टाफ द्वारा संदीपनी स्कूल शाहपुर में “मै हूँ अभिमन्यु” कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को संबोधित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं अपराधों जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, सभी को इनके दुष्परिणामों से अवगत कराकर जागरूक किया गया एवं पंपलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को लैंगिक भेदभाव न करने की शपथ दिलाई गई। शपथ – “हम शपथ लेते हैं कि हम कहीं भी, कभी भी लैंगिक भेदभाव नहीं करेंगे। हम पारिवारिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक दायित्वों के निर्वहन में महिलाओं के साथ बराबरी का योगदान देंगे। हम समाज में ऐसा वातावरण निर्मित करेंगे जिससे नारी को उनकी योग्यता के अनुरूप उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हो सकें। इसकी शुरुआत हम आज और अभी अपने घर से करेंगे।” रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 103 Post navigation तरोडा बुजुर्ग के मोरडढाना आंगनवाड़ी एवं प्राथमिक शाला मैं मध्यातन भोजन की उड़ रही धज्जियां बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ आमला डोलेवार कुनबी समाज द्वारा निकाली गई मां रेणुका छावल मंदिर के लिए पद यात्रा डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक बैतूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने टेका माथा