सारणी झुग्गी झोपड़ी वार्ड क्र 11,12,13 के गरीबों को हटाने की विरोध में कांग्रेस पार्टी आई सामने — सबसे पहले हमारे ऊपर चलेगी जे सी बी– निलय डागा जिला अध्यक्ष रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 सारणी बैतूल जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका कहलन वाली सारणी में वार्ड नंबर 11 12 एवं 13 मे झुग्गी झोपड़ियों को हटाने के लिए मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा उनके आवास खाली करने का नोटिस बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने 12 सितंबर दिन शुक्रवार को बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और तीनों वार्ड के लोग ने भाजपा के विरोधी नारे लगाते हुए विशाल रैली निकालकर चीफ इंजीनियर मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री निलय विनोद डागा जी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया । जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि एम पी बी पावर जेनरेटिंग की इकाई लगाने में कांग्रेस की देन है इन गरीबों के आशियाना को हटाने से पहले इन्हें दूसरी जगह मकान बनाकर देना पड़ेगा यह लोग 40 से 45 सालों से रह रहे हैं जिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया उन्हीं को अब हटाने का नोटिस दिया जा रहा है यह बहुत गलत है हम ऐसा नहीं होने देंगे इन गरीबों के मकान पर जेसीबी चलने के पहले हम कांग्रेसियों के ऊपर पहले जेसीबी चलेंगी अपना मकान बचाने के लिए एक विकलांग महिला तीन चक्के की साइकिल पर देखी गई रैली में बड़ी तादाद में महिलाएं सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण झुग्गी वासी उपस्थित थे रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 170 Post navigation मुलताई कलेक्टर के आदेश के बाद भी 18 से 20 प्राइवेट एवं सरकारी क्षतिग्रस्त मकान नहीं तोड़ा जा रहा बैतुल पुलिस कप्तान वीरेंद्र जैन का मां शारदा समिति एवं 75 कदम 99 दिन के समाज सेवा सेविका लोगों ने सीने पर तिरंगा बेच लगाके और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया