IMG 20230723 WA0111

विकास पर्व – जनदर्शन में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान का गोपालपुर वासियों ने किया अभूतपूर्व स्वागत और सत्कार

रिपोर्टर केवलराम मालवीय

सीहोर,23 जुलाई,2023 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का रविवार को सीहोर जिले के गोपालपुर पहुंचने पर जन-जन ने पलक पांवड़े बिछाकर जोरदार आत्मीय स्वागत किया।

IMG 20230723 WA0112

मुख्यमंत्री यहां विकास पर्व के अंतर्गत जन दर्शन कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान का काफिला हेलीपेड से रोड शो के रूप में प्रारंभ हुआ। भेरूंदा की लगभग 30 से अधिक पंचायतों के प्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में जन दर्शन में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं ने ढोल ढमांको, नृत्य मंडलियों के साथ विकास पर्व में सहभागिता की। मुख्यमंत्री श्री चौहान के जनदर्शन मार्ग में जैसे जनमानस ने फूल बिछा दिए। मुख्यमंत्री का आरती उतारकर, फूल माला पहनाकर, साल और श्रीफल, साफा सहित अनेक तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर लाडली बहनों का उत्साह देखते ही बनता था, उन्होंने अपने भाई मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधकर भाई के प्रति स्नेह का विशेष उपहार दिया।

IMG 20230723 WA0110 1024x770

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दौरान छोटी-छोटी बेटियो और बच्चो को विशेष दुलार किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी स्वागतकर्ताओं पर फूल की पंखड़ियों की बारिश कर उनका धन्यवाद किया।

इस अवसर पर सांसद श्री रमाकांत भार्गव भी उपस्थित थे। इन्होंने किया मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत लगभग ढाई दर्जन पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा, कृषि साख सहकारी समितियों, नर्स आर्सोसियेश, स्वच्छतागृही संगठन, मुस्लिम समाज सहित विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, सरपंच संघ, व्यापारी संघों, शिक्षक संघ, संविदा कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ, रोजगार सहायक संघ, लाडली बहना सेना सहित विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email