*1/9/25 थाना मुलताई जिला बैतुल पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करते वाहन व शराब जप्त रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन झारिया द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय के संबंध में कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है इसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतुल श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी मुलताई श्री एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में मुलताई पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करते दिनांक 31.08-01.09.25 की दरम्यानी रात्रि जप्त करने में यह सफलता हासिल की। *कार्रवाई का विवरण* दिनांक 31.08.25 की देर रात्रि को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक एम.एच. 31 DV 1534 में मुलताई में अवैध रुप से शराब परिवहन की जा रही है। पुलिस टीम ने तत्काल अलग अलग टीम गठित कर सम्भावित स्थानों में नाका बन्दी की गई। आरोपी को जैसे ही भनक लगी कि पुलिस ने नाका बन्दी की है वाहन को तेज गति से मोड़कर शहर के पतली गलियों से भागा। पुलिस ने आरोपी को वाहन सहित पकडने के लिए कार व मोटरसाइकिल का उपयोग किया। तभी आरोपी अपने आप को घिरा हुआ पाकर आरोपी बन्टी शिवहरे ने कार को अपने घर के पीछे अंधेरे में ले जाकर खड़ी करके घर मे घुस गया। पुलिस जब तक कार तक पहुची कि आरोपी ने महिलाओं का सहयोग लेकर घर का दरवाजा बंद करके दूसरे रास्ते से भाग गया। पुलिस ने मौके पर ही प्रकाश व्यवस्था की और मोहल्ले के लोगो के सहयोग से चाबी बनाने वाले को मौके में बुलाकर आरोपी की कार का लॉक खुलवाया गया। वाहन की विधिवत तलासी लेने पर आरोपी वाहन से कुल 34 पेटी शराब सफेद व लाल के क्वाटर कुल 306 लीटर कीमती 1,62, 000 रुपये कार इंडिका कीमती 2 लाख रुपये की जप्त कर आरोपी बंटी शिवहरे निवासी इंद्रा गांधी वार्ड मुलताई के विरुद्ध अपराध क्रमांक 887/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। * फरारआरोपी का विवरण* – नाम: बंटी शिवहरे इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई *जप्त सामग्री* – 01 कार क्रमांक एम.एच. 31 DV 1534 कार कीमती 2 लाख रुपये। – 14 पेटी देशी प्लेन – 20 पेटी देशी मसाला शराब कुल 306 लीटर कीमती 1,62,000 रुपये *कार्रवाई* आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 887/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। *पुलिस टीम की भूमिका* इस कार्रवाई में थाना मुलताई प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि छत्रपाल धुर्वे, आर.अरविंद पटेल, आर. सेवाराम, आर.विवेक चौरे, आर. पुलिसप्रिंस अहिरवार, आर.अजय, आर. मेघा, आर. नरेन्द्र, आर. रेशम, आर. हरिओम की मुख्य भूमिका रही है। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 134 Post navigation अधिवक्ता संघ आमला ने जताया आभार , 250 बिजली प्रकरण के पीड़ित लोगों को होगा फायदा समय रूपये की होगी बचत बैतुल कांग्रेसियों का उमड़ा जन सैलाब वोट चोर गद्दी छोड़ नारो के साथ निकाली विशाल रैली, जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन हुआ