*बैतुल 15 जुलाई 25 “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत बैतूल में भव्य जनजागरूकता रैली — पुलिस और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त सहभागिता* रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 पुलिस महानिदेशक म प्र श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान के तहत आज बैतूल में एक सामूहिक जनजागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह रैली दोपहर 12 बजे पुलिस ग्राउंड बैतूल से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, लल्ली चौक, कलेक्ट्रेट, शिवाजी चौक होते हुए पुनः पुलिस ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। इस रैली का शुभारंभ विधायक आमला डॉ. योगेश पांडाग्रे द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी द्वारा किया गया। पुलिस विभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, थानों के प्रभारी, स्टाफ, होमगार्ड्स तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि रैली में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी शामिल हुए। साथ ही जिले के प्रमुख पत्रकारगण भी इस जागरूकता रैली में सहभागी बने। रैली के माध्यम से आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया तथा समाज में “नशामुक्ति के लिए सामूहिक संकल्प” का संदेश प्रसारित किया गया। यह आयोजन पुलिस और प्रशासनिक तंत्र की जनहित में सकारात्मक भूमिका को दर्शाता है। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 — Please follow and like us: Post Views: 191 Post navigation अधिवक्ता संघ आमला के पदाधिकारी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह *वन सुरक्षा समीति की शिकायत आदिवासियों के साथ दुर्व्यवहार किया