आमला किसानों को खाद नहीं देने को लेकर किया चक्का जाम एसडीएम ने लगाई खाद वितरण सोसायटी को लगाईं फटकार किया खाद वितरण आमला 11 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को सुबह 7:00 से ही किसान लोगों ने लाइन मैं खड़े होकर खाद लेने के लिए इंतजार करना पड़ा जिसमें बड़ी तादाद में महिला किसान लोग भी लाइन में लगीं रही जिसमें कई किसान ऐसे थे जो दुर दुर गाँव से भूखे प्यासे आ कर लाइन में खड़े रहे लेकिन खाद वितरण नहीं किया गया किसान एवं महिलाओं सब्र का बांध टूट गया और किसानों ने खाद्य वितरण दुकान के सामने चक्का जाम कर दिया और नारेबाजी करते रहे जिसमें ट्रैफिक जाम हो गया इसी को देखते हुए पुलिस और अमला एसडीएम शैलेंद्र बडोदिया को पता चला तो तुरंत ही खाद वितरण दुकान को फटकार लगाई और नायब तहसीलदार एस बी समेले को खाद वितरण केन्द्र पर भेज कर व्यवस्था संभाली और शाम 6:30 से 8:00 तक नायब तहसीलदार की उपस्थिति में खाद वितरण किया गया लाइन में लगी किसानों का कहना है कि खाद रहने के बाद भी हमें खाद नहीं दिया जाता और सुबह 7:00 से ही भूखे प्यासे लाइन में लगे रहने से चक्कर आने लगता है महिला किसानों का कहना है कि शासन प्रशासन ने किसानों को खाद उपलब्ध कराना चाहिए और स्टॉक में खाद रखना चाहिए क्योंकि बोनी होने के बाद में खाद की हर किसानों को जरूरत पड़ती है शासन प्रशासन को खाद इसकी व्यवस्था करना चाहिए वहीं बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हेमंत वागद्रे ने कहा कि तीन दिन के अंदर बैतूल में किसानों को खाद वितरण नहीं किया गया तो हर ब्लॉक में कांग्रेसी धरना प्रदर्शन करेंगे इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 168 Post navigation आमला सति सांई सेवादल द्वारा प्राचीन राम मंदिर में गुरु पूर्णिमा बड़े धूमधाम से बनाई गई आमला ब्लॉक ग्राम सोनेगाँव में घर के ऊपर कबूल में बैठा साइटिका नाजा नाजा जहरीला साप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू