रिपोर्टर केवलराम मालवीय/संजय वर्मा आष्टा हरियाली और वृक्ष के महत्व को हमारे वेदों में भी वर्णित किया गया है बताया गया है कि हरियाली धरती का गहना होती है जैसे-जैसे मानव ने अपनी सुविधा के अनुसार हरियाली को समाप्त किया है इसी कार्य के दुष्परिणाम स्वरूप प्राकृतिक आपदाओं का सामना भी किया है,कहीं अल्प बारिश तो कहीं अधिक वृष्टि तो कही अधिक से अधिक मात्रा में मिट्टी का कटाव के रूप में हम प्रकृति से छेड़छाड़ के दुष्परिणामों का सामना करते आ रहे हैं। भारतीय संस्कृति के अनुसार श्रावण मास की अमावस्या को हरियाली महोत्सव मनाया जाता है जिसमें प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए वृक्षारोपण करना, पूर्व से रोपित वृक्षों का संरक्षण करना इत्यादि गतिविधि शामिल है इसी क्रम में गुरुवार 20 जुलाई 2023 को आष्टा के ग्राम धुराडा कला में ग्राम पंचायत द्वारा काफी संख्या में ग्रामीण जनों द्वारा शांति धाम में बड़ा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत धुराड़ा कला के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ने बताया कि अभियान के रूप में वृक्षारोपण एवं वृक्षों का संरक्षण करने के लिए ग्रामीणजन उपस्थित हुए,ग्रामीणजनों द्वारा ढोल धमाकों के साथ वृक्षों को हाथ में लेकर शांति धाम स्थल तक यात्रा निकाली गई तत्पश्चात ग्रामीण जनों द्वारा वृक्षों का रोपण किया गया इस अभियान में मुख्य रूप से हरिनारायण सिंह,ज्ञान सिंह,नारायण सिंह,गजराज सिंह,मांगीलाल गोयल,रामरतन मालवीय,दयाराम गोयल,गोपाल ठाकुर,बलवान सिंह,रमेश, कालूराम गोयल,नारायण गोयल,रूप सिंह पचलासिया,कालूराम करमोदिया,हीरालाल,अर्जुन ठाकुर,रविंद्र ठाकुर वृक्षारोपण के लिए उपस्थित रहे। Please follow and like us: Post Views: 315 Post navigation मोहर्रम कमेटी काजीपुरा आष्टा,शेख आरिफ सदर नियुक्त हुए आष्टा में व्यापार महासंघ के आह्वान पर मुनि श्री की निर्मम हत्या के विरोध में आधे दिन व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, ज्ञापन भी सौंपा