*7 जुलाई 25 थाना कोतवाली पुलिस ने रैली एवं सभा में जेब कटिंग करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 जेब कतरो को             किया गिरफ्तार*  — रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏IMG 20250707 WA0334 300x225

बैतूल – पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा जिले में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा रैली एवं सभा में जेब कटिंग करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 04 जेब कतरो को गिरप्तार करने में सफलता हासिल की है ।

घटना – 01. विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.7.2025 को फरियादी संजय वर्मा पिता श्याम सुन्दर वर्मा उम्र 58 साल निवासी सोहागपुर थाना बैतूल बाजार ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट किया कि आज दोपहर करीब 1.30 बजे हम लोग नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम बार नगर आगमन पर स्वागत के लिये भारत भारती के पास खडे थे मौके पर काफी भीड थी स्वागत समारोह के पास किन्ही अज्ञात व्यक्तियों ने मेरी पेंट की पीछे की जेब से 15 हजार रूपये निकाल लिये है । रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 725/25 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस का अज्ञात आरोपियो के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया  ।  IMG 20250412 165917 2 142x300
घटना – 02- विवरण इस    है कि दिनांक 14.06.24 को फरियादी सारिक खान पिता अब्दुल कबीर उम्र 41 साल निवासी चन्द्रशेखर वार्ड सदर बैतूल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट किया कि आज माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री के प्रथम बार नगर आगमन पर स्वागत के लिये कारगिल चौक बैतूल में शाम 06.00 बजे खडे थे मौके पर काफी भीड थी स्वागत समारोह के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे कुर्ते के दाहिने जेब से 8 हजार 5 सौ रूपये निकाल लिये है । रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 784/24 धारा 379 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया ।IMG 20250105 185054 2 300x289
थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये रैली एवं सभा के आसपास सिविल वर्दी में पुलिस कर्मियो को तैनात किया गया रैली से 04 संदिग्ध व्यक्तियो को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया । आरोपियो ने पूछताछ पर 01 वर्ष पूर्व माननीय केन्द्रीय मंत्री की स्वागत रैली में कारगिल चौक पर भी जेब कटिंग करने की बारदात को स्वीकार किया गया है । जो समस्त आरोपियो को गिरप्तार कर आरोपियो के कब्जे से कुल 13 हजार रूपये नगद जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गयाScreenshot 2025 04 10 10 28 25 766 Com.google.android.apps .photos 300x159

*गिरफ्तार आरोपी*

1. आयुष पांडे पिता सुरेश पांडे 28 साल निवासी दमोह नाका जबलपुर
2. राहुल अग्रवाल पिता महेश अग्रवाल उम्र 33 साल निवासी साई नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छत्तीसगढ
3. किशोर कुमार सेन पिता रमेश सेन 32 साल निवासी दुर्गापारा सुपेला भिलाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ
4. नीलेश मेश्राम पिता चिन्ताराम मेश्राम उम्र 33 साल निवासी पर निवासी सुपेला लक्ष्मी नगर जिला दुर्ग छत्तीसगढ

*जप्त माल*

कुल 13 हजार रुपये नगदी

*कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी*

– निरीक्षक रविकांत डेहरिया
– उनि पंचम सिंह उईके
– सउनि कमल किशोर बाथरे
– प्र आर 64 तरुण पटेल
– प्र आर 369 शिव कुमार
– आर. 56 नितिन चौहान
– आर. 83 अनिल वेलवंशी
– आर. 428 महेश नगदे

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।—— रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20241225 112812 232x300

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email