*1/7/25 एक वर्ष से फरार हत्या के दो ईनामी आरोपी थाना बोरदेही पुलिस जिला बैतुल द्वारा गिरफ्तार*IMG 20250701 WA0456 135x300

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा जिले में गंभीर आपराधिक घटनाओं, विशेष रूप से हत्या जैसे जघन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना प्रभारियों को सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। https://youtu.be/GwVIriDDBs8?si=DqXqkDwuu1xfXz5y  उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें एक वर्ष से फरार दो ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

*प्रकरण का विवरण:*Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 206x300

दिनांक 09.06.2024 को हरिओम पिता धनराज यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी टीकाबर्री, थाना बोरदेही की हत्या की सूचना पर थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 265/2024, धारा 302, 323, 34 भा.दं.वि. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

*प्रकरण में नामजद आरोपी:*IMG 20250105 185054 14 300x289

1. गोकुल पिता देवा यदुवंशी, उम्र 29 वर्ष

2. सुरेश उर्फ राजू पिता प्रेमलाल यदुवंशी, उम्र 42 वर्ष
(दोनों निवासी – टीकाबर्री, थाना बोरदेही) — वारदात के दिन से ही फरार थे।

इनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दोनों आरोपियों पर ₹5,000-₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। दिनांक 30.06.2025 को बोरदेही पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें उपजेल मुलताई भेजा गया है।

*गिरफ्तार ईनामी आरोपी:*Screenshot 2025 04 10 10 28 25 766 Com.google.android.apps .photos 6 300x159

1. *गोकुल पिता देवा यदुवंशी,* उम्र 29 वर्ष, निवासी टीकाबर्री, थाना बोरदेही

2. *सुरेश उर्फ राजू पिता प्रेमलाल यदुवंशी,* उम्र 42 वर्ष, निवासी टीकाबर्री, थाना बोरदेही

*गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम:*

थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम बट्टी,
सउनि कमलसिंह मेहर, सउनि विवेक मेहरा, प्र.आर. 209 अनिल धुर्वे, प्र.आर. 338 सुनील पन्द्राम, आरक्षक 577 विशाल चौरसिया, आरक्षक 072 रोहन उईके, आरक्षक 076 राधेश्याम कुमरे, आरक्षक 433 मनोज पाल, आरक्षक 455 रामकिशन नागोतिया, आरक्षक 559 किशोर साहू, महिला आरक्षक 624 आरती पवार

टीम द्वारा की गई यह कार्यवाही अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं प्रशंसा:*

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा संयुक्त पुलिस टीम की इस त्वरित, सुनियोजित एवं प्रभावी कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में गंभीर आपराधिक गतिविधियों विशेषकर हत्या व शरीर संबंधी अपराधों पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संवेदनशील एवं सक्रिय पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला IMG 20230822 220318 4 300x293

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email