आमला आवरिया ठानी से बेलोंड सारणी तक नई सड़क निर्माण की मांग, गामीण लोगों ने एस डी एम आमला को सौपा ज्ञापन और शहर के युवाओं ने कलेक्टर से जनसुनवाई रखी मांग , सभी सगठन व्यापारी वकील समाज सेवक धार्मिक बंधु पत्रकार सामाजिक संगठन सभी राजनीतिक दल एकजुट नई रोड बनाने के लिए ज्ञापनो का सिलसिला चालू हो गया। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला से सारणी की दूरी 20 किलोमीटर तक कम करने की मांग यदि यह रोड बनता है तो घोड़ाडोंगरी सिर्फ 35 किलोमीटर पड़ेगा अभी फिलहाल में 45 किलोमीटर का फेर लगाना पड़ता है नेशनल हाईवे भौरा शाहपुर तक आमला। क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने आवरिया से ठानी होते हुए खटगढ़ से बेलोंड सारणी के बीच 5 किलोमीटर की नई सड़क निर्माण की मांग की है। इस मार्ग के बनने से आमला से सारणी की दूरी करीब 20 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि मौजूदा खतरनाक घाट मार्ग से भी राहत मिलेगी। खतरनाक घाट मार्ग से राहत की मांग http://firstkhabarbharat.com/wp-content/uploads/2025/05/km_20250514_1080p_30f_20250514_102513.mp4 अनिल सोनपुरे, दिलीप पाल, रविकांत उघड़े, सागर चौहान, नितिन ठाकुर, सावन चौहान, यस कारले, अजय नायडू, बबलू निरापुरे, प्रखर सोनपुरे, दिलीप नागपुरे ने बताया कि वर्तमान में बेलोंड होकर जो सड़क आमला से सारणी जाती है, उसमें एक 6 किलोमीटर लंबी खड़ी चढ़ाई का घाट आता है। दोनों ओर खाई होने से यह मार्ग बेहद खतरनाक बन गया है। यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों में डर बना रहता है। रात में परिवार के साथ सारणी जाने में और अमला आने में घाट पर डर लगता है और आए दिनो मोटरसाइकिल फोर व्हीलर चढ़ाई में खराब हो रही है और उतरते समय ब्रेक नहीं लगता जिससे लोगों को दुर्घटना का डर बना रहता है किसानों की परेशानी इसके अलावा, क्षेत्र में एक और बड़ी समस्या है। आमला से 5 किमी दूर एक कच्चा रास्ता है जिससे किसान सब्जी भाजी लेकर आते हैं। यह रास्ता 7 महीने तो ठीक रहता है, लेकिन बारिश में दलदल में तबदील हो जाता है, जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है। और बोरी से लेकर घाट क्षेत्र बैलूड तक बस ट्रक यातायात नहीं हो सकती इसलिए अमला सारणी लोगों की मांग है कि इस नई सड़क को बनाना चाहिए और सरकार को कम लागत में सड़क का निर्माण हो जाएगा नया मार्ग बनने से फायदे आमला वासियों की मांग है कि नया मार्ग बनने से घाट में चलने की जरूरत नहीं रहेगी और आमला से सारणी की दूरी 10 से 15 किलोमीटर तक घटेगी। यह न केवल यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा बल्कि क्षेत्र के विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण कदम होगा। साथ ही, कच्चे रास्ते के पक्का होने से किसानों को भी फायदा होगा और वे अपनी सब्जी भाजी आसानी से बाजार तक पहुंचा पाएंगे। प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी यदि सड़क निर्माण के लिए उचित कार्यवाई नहीं की जाती है, तो आमला की समस्त जनता द्वारा प्रदर्शन, चक्काजाम, उग्र आंदोलन, भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। युवाओं ने जनसुनवाई में कलेक्टर बैतूल को आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की है। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस मांग पर क्या कार्रवाई करता है। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 152 Post navigation आमला ब्लाक के ग्राम जम्बाडा में एक युवक पर 6-7 लोगों ने किया जानलेवा हमला गंभीर हालत में किया बैतूल रिफर नगर पालिका अध्य्क्ष ने किया निरक्षण आदे से ज्यादा कर्मचारी उप यांत्रिक ऑफिस से नदारत, नगर पालिका भगवान् भरोसे