आमला अवरिया ठानी खडगड बेलुड सारणी रोड बनाने के लिए आमला शहर ग्रामीण एवं सारणी के लोग हुए एक जुट किया प्रर्दशन मिल रहा लोगों का सर्मथन
रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
Screenshot 2025 05 06 13 35 02 930 Com.whatsapp 300x169—- आमला अवरिया ठानी खडगड बेलुड सारणी रोड बनाने को लेकर ग्रामीण एवं शहरी लोग हुए एकजुट विगत दिनों से अमला सारणी के व्यापारी समाज सेवक युवा किसान लोग इस रोड को बनाने के लिए प्रदर्शन पर प्रदर्शन किया जा रहे हैं इन लोगों का कहना है

कि आमला और अवरिया ठानी रोड बनाने के लिए सरकार को कम लागत से रोड बन जाऐगी पहली बात तो बोरी से लेकर सारणी रोड के लिए सरकार ने करीब नहीं तो करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी रोड पर भारी वाहन ट्रक जीप बस नहीं आ जा सकती जिसमें व्यापार में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है इसलिए आमला अवरिया ठानी सारणी रोड बनाना चाहिये
IMG 20250506 135953 175x300 इसी को देखते हुए अमला और सारणी के लोगों का कहना है कि यदि आमला से अवरिया ठानी होते हुए यहां रोड बनती है तो ट्रक जीप बस का यातायात चालू हो जाएगा और कम लागत में यह रोड बनकर तैयार हो जाएगी आमला से लेकर बैलूड सारणी कि कुल किलोमीटर 20 है यहां रोड बनने से 10 से 15 किलोमीटर का फेरा बच जाएगा और बड़ी गाड़ियों का आना जाना चालू हो जाएगा जिसमें अमला सारणी के लोगों का व्यापार बढ़ जाऐगा और समय की बचत हो जाएगी ठानी से लेकर बेलुड तक 5 किलोमीटर का रास्ता बन जाता है तो यहां रास्ता सुगम और व्यवस्थित हो सकता है
Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 206x300 सोमवार के दिन 50 से 60 लोगों ने इस रोड का पैदल चलकर सर्वे किया विजय पारधी शशिकांत मोखेड़े ने बताया कि पैदल हम लोग 1 घंटे में बेलुड पहुंच गए और यह रास्ता आमला से मात्र 20 किलोमीटर सारणी पड़ेगा सारणी नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष ब्रिटिश नागले पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान जावरे मनोज पंडित ने बताया कि बोरी सारणी रोड पर चलना मौत को दावत देना है चढ़ाई इतनी है कि वाहन खराब हो रहे हैं और उतार इतनी है
Screenshot 2025 04 10 10 28 25 766 Com.google.android.apps .photos 5 300x159
IMG 20250105 185054 14 300x289
Screenshot 2025 05 06 14 10 49 336 Com.whatsapp 300x171 कि लोगों के वाहन के ब्रेक नहीं लगते सीधे दुर्घटना होती है हमारी भी माग है कि आमला अवरिया ठानी बैलुड सारणी रोड बनना चाहिये! प्रगतिशील व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी दवा विक्रेता समाज सेवक किशोर गुगनानी लायंस क्लब के सदस्य चंद्रशेखर सोनी का कहना है कि आमला ठानी बैलूड सारणी रोड बनाने के लिए हम लोग एक दिन मार्केट बंद करके विरोध प्रदर्शन करेंगे और मांग करेंगे की यह रोड बनाई जाए ताकि बस ट्रक जीप आ जा सके क्योंकि परिवार के साथ लोग रात में बोरी से सारणी जाने मे भयभीत रहते हैं इन युवाओं ग्रामीण किसानों का कहना है कि इस रोड बनाने के लिए सांसद एवं विधायक से मांग करेंगे की इस रोड को तुरंत बनाया जाए नहीं तो बड़ा आंदोलन और चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा वैसे इस रूट बनाने के लिए पत्रकार सभी राजनीतिक दल समाज सेवक व्यापारी धार्मिक बंधु पार्षद किसान टैक्सी यूनियन सभी वकील सघ सारणी व्यापारी सघ अरविंद सोनी लोगों का समर्थन मिल रहा है आमला अवरिया ठानी बैलूड सारणी के सर्वे के लिए निकले लोग जिसमें कमल डागे मोहम्मद आसिफ सलमान खान विजय पारधी शशिकांत दुर्गेश डांगरे विनोद मनोहर चौहान झाबु कृष्णा शिवराम गोलू वीरू पटेल सुरेंद्र कन्हैया गोपाल रुपेश अखिलेश राहुल गोहे मनोज कुमरे दीपक कुमरे आसाराम कुमरे कृष्ण कवडे भगवान दास मंजू बाबा गणेश गोहे ठानी सरपंच राहुल सोलंकी आकाश गोहे पंकज बिंजवे प्रेमलाल बडी तादाद में ग्रामीण शहरी लोग उपस्थित थे
IMG 20241211 173132आमला एस डी एम साहब शैलेंद्र बडोनिया से मोबाईल पर संपर्क नहीं हो पाया
रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
IMG 20250224 153436 3 216x300

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email