*25/4/25 कोतवाली बैतूल पुलिस ने किया नकबजनी का खुलासा — 1 लाख 74 हजार रुपए के 15 मोबाइल किए जप्त, एक आरोपी एवं एक विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार
रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
IMG 20250424 WA0297 300x225ही

*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 18.03.2025 को फरियादी अमित पिता शिखरचंद बोथरा, उम्र 42 वर्ष, निवासी चक्कर रोड, बैतूल ने थाना कोतवाली बैतूल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी “श्री बोथरा मोबाइल शॉप” (नगर पालिका कॉम्प्लेक्स, बैतूल) का ताला अज्ञात चोरों द्वारा तोड़कर दुकान से 59 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं ₹7000 नगदी चोरी कर ली गई है। इस रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 351/2025 धारा 331(4), 305, B.N.S. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश:*
पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा शहर में हो रहे संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी और नकबजनी की घटनाओं) को गंभीरता से लेते हुए समस्त थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतारसी, गिरफ्तारी एवं चोरी गया माल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था।
Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 14 206x300

IMG 20250105 185054 14 300x289
Screenshot 2025 04 10 10 28 25 766 Com.google.android.apps .photos 5 300x159

*पुलिस कार्यवाही का विवरण:*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी गई। पहले ही आरोपी अरसद कुरैशी पिता असफाक कुरैशी (निवासी गौली मोहल्ला, टिकारी, बैतूल) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध — नितिन उर्फ बारिक उईके एवं एक विधि विरुद्ध बालक — नए-नए मोबाइल उपयोग करते हुए देखे गए हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर कुल 15 मोबाइल फोन *(कुल कीमत ₹1,74,000)* जप्त किए गए।

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. *नितिन उर्फ बारिक उईके पिता डोमा उईके,* उम्र 18 वर्ष, निवासी कोलगांव, थाना बैतूल बाजार।

2. एक विधि विरुद्ध बालक।

*जप्त माल:*

*नितिन उर्फ बारिक उईके से 13 नग मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹1,35,000/-*

विधि विरुद्ध बालक से 2 नगमोबाइल फोन, कुल कीमत ₹39,000/-
*कुल जप्ती: 15 मोबाइल फोन,*
*कुल कीमत ₹1,74,000/-*

*पुलिस दल की सराहनीय भूमिका:*
थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, सउनि राजेश मालवीय, आरक्षक नितिन चौहान (56), शिवकुमार (369), हर्षित डांगे (723), अनिल बेलवंशी (83) एवं साइबर सेल बैतूल से राजेन्द्र धाड़से, बलराम राजपूत एवं दीपेन्द्र सिंह की कार्यवाही में विशेष भूमिका रही।
रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
IMG 20241225 112812 232x300

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email