बैतुल 20 अप्रैल 25 सुरक्षित ग्राहक, सुरक्षित भारत” कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा और उपभोक्ता जागरूकता पर ज़ोर रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, कालापाठा, बेतूल में “सुरक्षित ग्राहक, सुरक्षित भारत” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों और साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रमुख वक्ताओं द्वारा महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे – श्री दिनकर सबनीस, केंद्रीय संगठन मंत्री, नई दिल्ली श्री हरीश बारी, एडवोकेट एवं उपाध्यक्ष, मध्यभारत प्रांत श्री श्रीपाद निर्गुणकर, अध्यक्ष, जिला बेतूल श्री रामदास धाकड़, शिक्षाविद, बेतूल डॉ. राहुल वर्मा, स्वास्थ्य सेवा श्री दीपेन्द्र सिंह , साइबरसेल बैतूल श्री पंकज नरवरिया साइबरसेल बैतूल कार्यक्रम के दौरान श्री दीपेन्द्र सिंह साइबर सेल, बेतूल ने उपस्थित जनसमूह को साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रमुख साइबर सहायता साधनों की जानकारी साझा की, जैसे: साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर: 1930 ऑनलाइन शिकायत पोर्टल: www.cybercrime.gov.in मोबाइल गुम होने पर शिकायत के लिए: www.ceir.gov.in स्पैम कॉल्स की शिकायत हेतु: www.sancharsathi.gov.in यह कार्यक्रम उपभोक्ता अधिकारों को सशक्त करने, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और एक सुरक्षित व जागरूक भारत के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने इस अवसर पर नागरिकों को जागरूक करने के अपने संकल्प को दोहराया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की बात कही। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 166 Post navigation *आरपीएफ आमला द्वारा महिला सुरक्षा हेतु जनजागृति अभियान चलाने बाबत।* शनिवार बाजार में गरीब और आदिवासी किसान से अवैध वसूली और बैठने के लिए जगह नहीं —– प राजेन्द्र उपाध्याय