*17/4/25 बैतूल के थाना बैतूल बाजार क्षेत्र के हाथीडिंगर गाँव के पास मोटर साइकिल से गिर कर घायल हुए दो युवक को डायल-112/100 एफ आर व्ही ने अस्पताल पहुँचाया*

बैतूल के थाना बैतूल बाजार क्षेत्र के हाथीडिंगर गाँव के पास एक एक्सिडेंट हो गया है, 02 व्यक्ति घायल हो गये है पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 17-04-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक मुकेश पँवार पायलेट अश्विन पाल ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल के अनियंत्रित हो जाने से दो युवक सायबु पिता कुन्दन धुर्वे उम्र 35 साल निवासी जुनावानी तथा गोलु वाड़िवा पिता भुता वाड़िवा 34 वर्ष निवासी हाथीडिंगर मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गये थे । डायल-112/100 एफ आर व्ही द्वारा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल पहुँचाया गया। डायल-112/100 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email