रिपोर्टर संजय वर्मा/केवलराम मालवीय 15 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्राउंड आष्टा में लाडली बहना सम्मेलन माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें शिक्षा विभाग विकासखंड आष्टा की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं जैसे सीएम राइज़ स्कूल, निशुल्क साइकिल वितरण योजना, निशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, लैपटॉप योजना, स्कूटी योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। और बताया गया कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डीपीसी आर.आर. उइके, विकास खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत, बीआरसीसी तरुण बैरागी, सीएम राइज़ स्कूल प्राचार्य एम.एस.खान, सतीश वर्मा, धीरज शर्मा,शालिनी सारसिया, मनोहर विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, फूलचंद सांकले, रजनीकर महेश्वरी, ज्ञान सिंह मेवाडा, गजराज सिंह ठाकुर, राकेश सूर्यवंशी, मदन परमार, दीपक परमार, राधेश्याम जलवाया,करण सिंह सोलंकी, अके सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 347 Post navigation धनगर समाज ,विमुक्त घुमंतू अर्ध घुमंतू जनजाति महासंघ ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया आष्टा में श्रीनाथ जी की हवेली में हिंडोला महोत्सव का आयोजन