रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20230720 231154

आमला। ब्लाक के ग्राम तिरमहू
के ग्राम तीरमहू में गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार दुर्गेश पिता घनश्याम सरले 26 वर्ष निवासी देवगांव को कार में सवार युवकों में से एक श्यामला जो उर्फ गोलू ने कट्टे से गोली मार दी।।गोली युवक के पीठ की रीढ़ की हड्डी में लगी है। युवक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल आमला लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया।

IMG 20250407 WA0363


मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घायल युवक के ग्राम देवगांव के बताए जा रहे है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर

घायल युवक और उसके भाई संदीप सरले के बयान लिए है।दुर्गेश सरले ने पुलिस को बताया की वह ग्राम देवगांव में रहता है किसानी करता हूं, आज दिनांक 07 को दोपहर करीबन 04.10 बजे मैं व मेरे दोस्त मनोज व नारायण तिरमहू गाँव में नहार मोहल्ले में सुनीता बाई के घर के सामने बैठकर बातचीत कर रहे थे।

तभी मेरे गाँव देवगाँव का श्यामलाल उर्फ गोलू घोघडे उसके दो साथियो के साथ सफेद रंग की कार से आया, तीनो कार से नीचे उतरे और मेरे पास आकर श्यामलाल उर्फ गोलू बोला कि तू मेरी लडकी से क्यो बात करता है,

IMG 20250105 185054 5
Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 5 702x1024

आज तुझे जान से खत्म कर देता हूँ कहकर उसके पास रखा कट्टा निकाला तो मैं डर के कारण भागने की कोशिश करने लगा तो श्यामलाल उर्फ गोलू ने कट्टा से गोली मार दी, जो गोली मेरी पीठ पर लगी, तो मैं नीचे गिर गया था, मेरी पीठ से खून निकलने लगा । श्यामलाल अपने दो साथियो के साथ मुझे गोली मारकर कार से भाग गया। मुझे मेरे साथी मनोज एवम नारायण ने संभाला था, उन्होने घटना देखी हैं। गोली चलने से वहाँ पर भीड़ लग गयी थी। मेरे साथी ने डायल 100 पर फोन लगाया, डायल 100 से मुझे तिरमहू से सरकारी अस्पताल आमला लेकर आये हैं।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20250224 153436 1

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email