रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20250320 WA0267 1024x576

बैतूल पुलिस ने गंज क्षेत्र में व्यवसायी अशोक पवार की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, हत्या का कारण संपत्ति में लालच बताया जा रहा है, जिसमें मृतक की पत्नी के मायके पक्ष द्वारा एक आरोपी को मुंह बोला भाई मानकर संपत्ति में हिस्सेदारी देने की बात कही गई थी। इसी कारण आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

IMG 20250320 WA0266 1024x576

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 18 मार्च 2025 को रात करीब 09:39 बजे, फरियादी रमेश पवार को दुकान के पास स्थित दुकानदार वरु आहुजा ने फोन पर सूचना दी कि उनके छोटे भाई अशोक पवार दुकान के काउंटर पर अचेत अवस्था में पड़े हैं और उनके सीने से खून निकल रहा है। सूचना मिलते ही फरियादी अपने छोटे भाई मनोज पवार एवं किरायेदार सुशील चौरे के साथ तुरंत दुकान पहुंचे, जहां अशोक पवार काउंटर पर सिर टिकाए हुए थे और गंभीर रूप से घायल थे।

IMG 20250320 WA0276 768x1024
IMG 20250320 WA0275 768x1024


उन्हें तत्काल लस्करे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद न होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बैतूल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उनके सीने पर गोली लगने का निशान है और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 5 702x1024
IMG 20250105 185054 9


सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि घटना से पहले दो संदिग्ध युवक दुकान के आसपास रेकी कर रहे थे और बाद में उनमें से एक युवक दुकान के अंदर घुसकर अशोक पवार को गोली मारता दिखा। इस आधार पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 118/25, धारा 103(1), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

विवेचना एवं साक्ष्य संकलन
वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए।
सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार आरोपीगण

  1. राजेश गिरी गोस्वामी पिता परसुराम गोस्वामी, उम्र 30 वर्ष, निवासी शेरपुर, थाना गैरवा, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश)
  2. विलेशगिरी पिता सेनगिरी महाराज, उम्र 40 वर्ष, निवासी पुरानी बिंदवारी, गांधीनगर, तहसील बांदा (उत्तर प्रदेश)

जब्ती
घटना में प्रयुक्त वाहन
एक देशी कट्टा

प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी
वरिष्ठ अधिकारी
एसडीओपी सुश्री शलिनी परस्ते, एसडीओपी शाहपुर मंयक तिवारी
थाना प्रभारी एवं निरीक्षक
निरीक्षक अरविंद कुमरे (थाना प्रभारी).निरीक्षक रविकांत डहेरिया, निरीक्षक आबिद अंसारी (प्रभारी, सीन ऑफ क्राइम), निरीक्षक जयपाल इनवाती, निरीक्षक मुकेश ठाकुर
उपनिरीक्षक
उनि. इरफान कुरैशी, उनि. नितिन पटेल, उनि. राकेश सरयाम, उनि. रवि शाक्य ,उनि. गजेन्द्र केन
सहायक उपनिरीक्षकउमेश बिल्लारे, सउनि किशोरीलाल सल्लाम
प्रधान आरक्षक, प्रआर हितुलाल, प्रआर चन्द्रकिशोर,प्र आर मयुर प्रआर शुभाष माकोड़े

आरक्षक
आर अनिरुद्धयादव , आर नितिन आर नवीन,आर शिव, आर सुरजीत जाट, आर मोहित भाटी, आर मनोज कोलारे, आर नरेन्द्र, आर धीरज काले, आर नीरज पांडे, आर अजीत तोमर, डॉग मास्टर विवेक गाडगे , आर चालक पवन एनिया, आर चालक अशोक घाघरे, आर हरिओम शर्मा, अवधेश राजपूत, आर. अवनीश यादव

विशेष टीमों का योगदान
सायबर टीम:
उनि अश्विनी चौधरी, उप निरीक्षक नवीन सोनकर, आर राजेन्द्र, आर बलराम, आर दीपेन्द्र, आर पंकज

सीसीटीवी विश्लेषण टीम:
आर विजय, आर हेमंत, आरऔर आकांक्षा तिवारी

निष्कर्ष
बैतूल पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से इस सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार प्रयासरत है।
बैतूल पुलिस आम जनता को यह विश्वास दिलाती है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20250224 153436 1



Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email