रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20250308 WA0367 1024x620

आमला “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते तत्र देवता रमन्ते “
“जहाँ नारी का सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते हैं।” -तहसीलदार श्रीमती ऋचा कौरव
लाइफ कॅरियर सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

नगर के लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।यह कार्यक्रम तहसीलदार श्रीमती ऋचा कौरव के मुख्य आतिथ्य ,डॉ. पी. के. मिश्रा एवं बी.आर.सी. मनीष धोटे के विशिष्ट आतिथ्य तथा हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद बेग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।

IMG 20250308 WA0366 1024x586


अपने मुख्य आतिथ्य उद्बोधन में तहसीलदार श्रीमती ऋचा कौरव ने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ती है तो परिवार ,समाज ही नहीं हमारा देश प्रगति करता है । समाज तभी समृद्ध होगा जब हर नारी को उसका अधिकार मिलेगा ।उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति का सम्मान करें क्योंकि वह सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरी सभ्यता का आधार है ।

IMG 20250308 WA0365 1024x594

विशिष्ट अतिथि भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा एवं उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करने का दिन है।बी.आर.सी. मनीष धोटे ने अपने विशिष्ट आतिथ्य उद्बोधन में कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है ।महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है चाहे शिक्षा हो राजनीति हो विज्ञान हो या खेल का मैदान हो ।

Screenshot 2025 03 05 19 29 18 085 Com.whatsapp 2
IMG 20250105 185054 2


अपने अध्यक्षी उद्बोधन में हाई कोर्ट एडवोकेट शाहिद बेग ने कहा कि नारी शक्ति प्रेम, करुणा एवं सहनशीलता का संगम है। जहाँ नारी को सम्मान मिलेगा वही आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि नारी मोहताज नहीं किसी गुलाब की, वह खुद बागबान है इस पूरी कायनात की ।इस अवसर पर अध्यापिका श्रीमती निधि सिंग चौहान ,श्रीमती मीनाक्षी धोटे ,बैंक आफ इंडिया के मनोज वाधवा ,एडवोकेट हशीब बेग ,श्रीमती मनीषा रावत,श्रीमती ललिता दाबडे, देव सरकार, श्रीमती संगीता जौंजारे, श्रीमती चंद्रावती पारधे ,श्रीमती नीलू तायवाडे, कुमारी जूँही खातरकर तथा बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती ऋतु गुगनानी एवं वरिष्ठ शिक्षिका सोनिका जोशी ने किया तथा प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210804 130450
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email