IMG 20240315 WA0003

पूरे क्षेत्र में लगेंगे 143 नये ट्रांसफार्मर,इससे बोल्टेज समस्या का होगा निराकरण

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा । केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से संचालित योजना आरडीएसएस के तहत सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा क्षेत्र में 143 नये ट्रांसफार्मर लगाये जाना है। इस योजना के अंतर्गत जावर क्षेत्र में कुल 14 ट्रांसफार्मर लगना है,जिसमे से 4 का कार्य पूर्ण हो गया है,जिसका आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने जावर बिधुत वितरण केंद्र पहुच कर विधि विधान से शुभारम्भ किया। सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से संचालित उक्त आरडीएसएस के तहत आष्टा विधानसभा क्षेत्र में कुल 143 ट्रांसफार्मर लगाये जाना है,इसमें से 14 जावर क्षेत्र में लगेंगे। जावर विधुत वितरण केंद्र के अंतर्गत जावर नगर के 4 ट्रांसफार्मरों का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण होने पर आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने पूरे सुरक्षा कवच धारण कर एक समारोह में नये लगाये गये 4 ट्रांसफार्मरों का स्विच ऑन कर बिधुत वितरण शुरू किया।

1000944747 769x1024

जावर में 2 का कार्य प्रगति पर है।विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया की संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) – भारत सरकार द्वारा जुलाई 2021 में शुरू की गई एक सुधार आधारित और परिणाम से जुड़ी योजना है । जिसका उद्देश्य बिजली वितरण क्षेत्र को बदलना है ।

भारत सरकार ने रुपये के परिव्यय के साथ संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) शुरू की है । इस योजना का लक्ष्य 2024-25 तक सकल तकनीकी और वाणिज्यिक (एटी एंड सी) घाटे को अखिल भारतीय स्तर पर 12-15% तक कम करना और आपूर्ति की औसत लागत (एसीएस) – औसत राजस्व वसूली (एआरआर) अंतर को शून्य करना इस योजना का प्रमुख लक्ष्य है। बिधुत मंडल के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की इसयोजना के दो प्रमुख घटक हैं: भाग ए – प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग और सिस्टम मीटरिंग के लिए वित्तीय सहायता और वितरण बुनियादी ढांचे का उन्नयन और भाग बी – प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण और अन्य सक्षम और सहायक गतिविधियां। पूर्व-योग्यता मानदंडों को पूरा करने और सुधारों में बुनियादी न्यूनतम बेंचमार्क प्राप्त करने के आधार पर वितरण बुनियादी ढांचे के उन्नयन और प्रीपेड स्मार्ट उपभोक्ता मीटरिंग और सिस्टम मीटरिंग के लिए डिस्कॉम को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।यह योजना उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग को लागू करने और 2-स्तरीय मूल्यांकन ढांचे के आधार पर वितरण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए डिस्कॉम को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

1000944753 1024x770

पूर्व-योग्यता मानदंड औरवार्षिक लक्ष्यों के साथ विभिन्न प्रदर्शन मापदंडों का परिणाम मूल्यांकन मैट्रिक्स।योजना के तहत अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए डिस्कॉम को अनिवार्य रूप से पूर्व-योग्यता मानदंडों का पालन करना होगा और प्रत्येक डिस्कॉम के लिए अनुमोदित परिणाम मूल्यांकन मैट्रिक्स के अनुसार 60% का बुनियादी न्यूनतम बेंचमार्क स्कोर भी प्राप्त करना होगा। पूर्व -योग्यता मानदंड में लेखापरीक्षित वार्षिक खातों और गैर-लेखापरीक्षित त्रैमासिक खातों का समय पर प्रकाशन, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश द्वारा सब्सिडी और सरकारी विभागों का बकाया समय पर जारी करना, नियामक परिसंपत्तियों का कोई नया निर्माण नहीं करना, सरकारी विभागों की प्री-पेड मीटरिंग, समय पर भुगतान शामिल है। जेनको का बकाया और नियामकों द्वारा टैरिफ और ट्रू अप ऑर्डर का समय पर प्रकाशन।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525
IMG 20230521 WA0017 1 1024x925

परिणाम मूल्यांकन मैट्रिक्स में चार श्रेणियों में विभिन्न प्रदर्शन पैरामीटर शामिल हैं।योजना के तहत डिस्कॉम द्वारा किए गए सुधारों से पहले वर्ष में ही अच्छे,सकारात्मक सुधार दिखाना शुरू कर दिया है। इस योजना से बार बार बिधुत कटौती,फॉल्ट,बोल्टेज की समस्या आदि से बड़ी राहत मिलेगी,वही सप्लाय में भी बड़ा सुधार होगा।इस अवसर पर बिधुत विभाग के डीजीएम श्री अजय वाधवानी,एई श्री रवि चौहान, जेई श्री अरविंद मंडलोई,सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा के नेता,पदाधिकारी, कार्यकर्ता,बिधुत विभाग के अधिकारी,कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email