* बैतुल ओझा ढाना झोपड़पट्टी में शिक्षा व आत्मनिर्भरता का नया अध्याय NHRACACB की ऐतिहासिक पहल—लोगो ने कहा सरहनीय काम

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 09 10 22 07 00 987 Com.whatsapp 300x190

बैतूल (म.प्र.) – जहाँ बड़े-बड़े नेता, अधिकारी और संस्थाएँ कदम रखने से भी कतराती रहीं, वहाँ ‘नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (NHRACACB)’ ने शिक्षा और आत्मनिर्भरता की मशाल जलाई है।

NHRACACB के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, विख्यात मानवतावादी नेता आदरणीय मोहित गुप्ता जी के मार्गदर्शन में और ब्यूरो की राष्ट्रीय महिला सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल जी के नेतृत्व में, पिछले 10 वर्षों से ओझा डाना झोपड़पट्टी में शिक्षा और सामाजिक उत्थान का कार्य किया जा रहा है। अब तक 80–100 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ, ब्यूरो ने एक और नया कदम बढ़ाया है – वे बच्चे जिन्होंने सातवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी, उन्हें रोजगार-उन्मुख कार्यों के प्रति जागरूक करना।

 

Screenshot 2025 09 10 22 06 18 612 Com.whatsapp 300x225

 

 

इन बच्चों को बढ़ईगीरी, बिजली का काम और अन्य तकनीकी कौशलों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाने की योजना बनाई गई है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें। कल आयोजित हुए इस अभियान में मीना खंडेलवाल जी के साथ ब्यूरो की सक्रिय कार्यकर्ता रेखा गुजरे, ममता दहाके, हेमा सिंह चौहान और साजिद खान उपस्थित रहे, जिन्होंने झोपड़पट्टी में जाकर बच्चों और अभिभावकों से संवाद किया।

Screenshot 2025 09 10 22 06 53 153 Com.whatsapp 225x300

 

इस कार्य में श्री मनोहर धुर्वे का विशेष योगदान सराहनीय रहा है। वहीं, RD स्कूल की शिक्षिका श्रीमती रितु खंडेलवाल ने बस की व्यवस्था कर बच्चों को श्री श्री ज्ञान मंदिर, हमलापुर स्कूल में दाखिला दिलाने में अहम सहयोग दिया।

Screenshot 2025 09 10 22 06 43 670 Com.whatsapp 1 225x300

यह भी कड़वी सच्चाई है कि आज, जब ब्यूरो ने एक कठिन और असंभव माने जाने वाले कार्य को संभव कर दिखाया, तो कुछ लोग और संगठन इस कार्य का श्रेय खुद लेने और अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकने में लगे हुए हैं। वे वही लोग हैं जो आज से पहले कभी इस झोपड़पट्टी का रुख तक नहीं करते थे। परंतु, सच्चाई यह है कि जहाँ सबने मुँह मोड़ लिया, वहाँ ब्यूरो ने डटकर काम किया। और आज जो बच्चे शिक्षा और रोजगार की ओर बढ़ रहे हैं, वह मीना खंडेलवाल जी और उनकी टीम की वर्षों की मेहनत और ब्यूरो की दूरदृष्टि का प्रत्यक्ष परिणाम है।

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 206x300

ब्यूरो द्वारा झोपड़पट्टी की महिलाओं को निःशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं पेपर बैग निर्माण प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे कई महिलाएँ अब आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का सहारा बनी हैं। कोरोना काल में भी ब्यूरो ने मानवता का परिचय देते हुए वहाँ के लोगों को एक माह तक राशन व समय-समय पर कपड़े वितरित कर उनकी सहायता की।

IMG 20250105 185054 300x289

Screenshot 2025 04 10 10 28 25 766 Com.google.android.apps .photos 300x159

यह अभियान न केवल शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जब सही नेतृत्व और निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य किया जाए, तो सबसे कठिन परिस्थितियाँ भी बदल जाती हैं। ‘नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो’ समाज को यह संदेश देता है कि यह कार्य किसी दिखावे या राजनीतिक लाभ का नहीं, बल्कि मानवता और भविष्य की पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email